पोएटिक्स अनुक्रम रूप और सामग्री इन्हें भी देखें संदर्भ दिक्चालन सूचीAristotle's PoeticsAristotle on the function of tragic poetryEnglishoriginal Greek

अरस्तुपुस्तकेंकाव्य शास्त्रपाश्चात्य काव्यशास्त्रनाट्यकला


अरस्तुग्रीकनाटकप्रगीतमहाकाव्यकॉमेडीट्रेजेडीसटायरअनुकरणअबेर्रोससौंदर्य




पोएटिक्स अरस्तु द्वारा लगभग ३५० ई.पू। में लिखी गई साहित्य चिंतन और सिद्धांत संबंधी पुस्तक है। यह नाट्य सिद्धांत संबंधी विश्व की सर्वाधिक प्राचीन उपलब्ध पुस्तक है। यह पाश्चात्य साहित्य सिद्धांतों का विस्तृत परिचय देने वाली पहली पुस्तक है। इसमें अरस्तु ने काव्य के अर्थ में ग्रीक काव्य और नाटक दोनों को शामिल किया है। उन्होंने काव्य में प्रगीत काव्य और महाकाव्य दोनों को शामिल किया है।
नाटकों में उन्होंने कॉमेडी, ट्रेजेडी और सटायर का उल्लेख किया है। ये इस अर्थ में समान हैं कि ये सभी अनुकरण हैं लेकिन अरस्तु के अनुसार ये तीन तरह से एक दूसरे से भिन्न हैं-


  1. संगीतात्मक लय, छंद, गीतात्मकता आदि में इनमें अंतर है

  2. चरित्रों की अच्छाई में इनमें अंतर है

  3. कथानक के प्रस्तुतिकरण के ढंग में इनमें अंतर है। कहानी कही गई है या अभिनय किया गया है।

पहले सिद्धांत के परीक्षण में अरस्तु ने दो तरह के सिद्धांत पाए जिनके जरिए सत्य उद्घाटित होता है- १ अनुकरण तथा २ विधाओं की और अन्य संकल्पना। उनके चिंतन के केंद्र में त्रासदी का विश्लेषण है। [1]


यद्यपि अरस्तु के पोएटिक्स को पाश्चात्य चिंतन परंपरा में सार्वभौम मान्यता प्राप्त है किंतु उनकी रचना के हर अंश पर मत भिन्नता मिलती है। [2]


यह रचना पश्चिमी जगत में बहुत लंबे समय तक अनुपलब्ध रही। मध्यकाल और पुनर्जागरण के आरंभिक दौर में यह अबेर्रोस लिखित अरबी संस्करण के लैटिन अनुवाद के माध्यम से उपलब्ध हुई। [3]




अनुक्रम





  • 1 रूप और सामग्री

    • 1.1 रूप


    • 1.2 सामग्री



  • 2 इन्हें भी देखें


  • 3 संदर्भ




रूप और सामग्री


सौंदर्य संबंधी अरस्तु के कार्यों में काव्यशास्त्र, राजनीति तथा वाक् कला शामिल हैं। लेकिन पोएटिक्स का संबंध मुख्यतः नाटक से है। किसी समय अरस्तु की यह रचना मूल रूप में दो भागों में विभक्त थी । प्रत्येक भाग अलग-अलग भोजपत्रों के थान पर लिखा गया था। [4]
इसका केवल पहला भाग ही सुरक्षित रह सका जिसके २३ वें अध्याय में नाट्य कला के भाग के रूप में त्रासदी और महाकाव्य का वर्णन किया गया है। दूसरे खो गए भाग में कॉमेडी का वर्णन किया गया था। [4]
कुछ विद्वानों का अनुमान है कि ट्रैकटेटस कोइसलिनियनस ने दूसरे खो गए भाग की सामग्री का सार प्रस्तुत किया है। [5]
कुछ अन्य विद्वान इसकी ओर संकेत करते हैं कि “ट्रेजेडी” ग्रीक ट्रजोयडोस का भ्रांतिकारक अनुवाद है।





रूप


आधुनिक पुस्तकालयों में उपलब्ध २००१ में प्रकाशित अरस्तु की मूल रचनाओं के पोएटिक्स की विषय सूची पाँच भागों में विभक्त है।


  1. अनुकरणात्मक काव्य के मुख्य रूप त्रासदी, महाकाव्य तथा कॉमेडी संबंधी प्रारंभिक विमर्श

  2. त्रासदी की परिभाषा, तथा इसकी रचना के नियम। गुणात्मक हिस्से की परिभाषा तथा विश्लेषण।

  3. त्रासदी की संरचना के नियम: त्रासद आनंद, अथवा दर्शकों में भय या त्रास से विरेचन की उत्पत्ति। चार प्रकार के चारित्रिक गुणों की अनिवार्यता: अच्छा, उपयुक्त, वास्तविक, तथा सतत। कथानक के भीतर खोज जरूर होना चाहिए। कथ्य, कहानी, संरचना तथा काव्यशास्त्र से ऊपर। कवि के लिए यह आवश्यक है कि कथानक निर्माण करते समय वह सभी दृश्यों का मानसिक रूप से दृश्यांकन कर ले। कवि को कथानक के भीतर ही जटिलता और गतिशीलता का समावेश करना चाहिए साथ ही त्रासदी के विभिन्न तत्वों का समावेश करना चाहिए। कवि को विचार अनिवार्यतः चरित्रों के शब्दों और कार्यों द्वारा व्यक्त करना चाहिए, उन चरित्रों द्वारा बोले गए शब्दों के उच्चारण और उसके द्वारा व्यक्त होने वाले खास विचारों पर करीबी ध्यान रखते हुए। अरस्तु मानते थे कि ये सभी विभिन्न तत्व काव्य में इस क्रम में आने चाहिए कि वह सुफलदायक हो। हालांकि १९४८ ई. से मैसिडोनियन शास्त्रवादी एम.डी. पेट्रुसेव्सकी तथा अन्य विद्वानों ने यह मानने से इनकार कर दिया कि अरस्तु ने स्वयं ही त्रासदी की परिभाषा देते हुए विरेचन (कैथालसिस) शब्द का प्रयोग किया था। क्योंकि जैसा कि परिभाषा में प्रयुक्त अन्य शब्दों के साथ हुआ है वैसे इसपर पूर्व में या बाद में कहीं चर्चा नहीं हुई है। [6]

  4. महाकाव्य और त्रासदी की संभावित आलोचनाएं और उनके समाधान

  5. त्रासदी महाकाव्य से उच्चतर कला: त्रासदी में वह सबकुछ है जो महाकाव्य में होता है, यहाँ तक कि उसके छंद भी। प्रस्तुतिकरण की वास्तविकता का अनुभव नाटक को पढ़ने में भी होता है और उसके अभिनय में भी। त्रासद अनुकरण को अपेक्षाकृत कम स्थान की आवश्यकता होती है। यदि उसमें और भी संघनित प्रभाव हो तो यह अधिक आनन्ददायक होता है। इसे खोने या कम होने का समय नहीं मिलता है। अनुकरण के महाकाव्य रूप में एकता की कमी होती है और घटनाओं की बहुलता होती है। और यह इस तथ्य से सिद्ध होता है कि एक महाकाव्य कई त्रासदियों के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध करा सकता है।


सामग्री


पोएटिक्स में अरस्तु ने काव्य के विभिन्न रूपों को तीन तरीकों से अलग बताया:


  • सामग्री (मैटर)

भाषा, लय, तथा गेयता, अरस्तु के अनुसार काव्यात्मक रचना की सामग्री तैयार करते हैं। जहाँ महाकाव्य केवल भाषा का प्रयोग करता है, उसके गायन में लय और गेयता भी शामिल होते हैं। कुछ काव्य रूपों में सभी सामग्रियों का मिश्रण शामिल रहता है। उदाहरण के लिए ग्रीक त्रासदी नाटक में कोरस गायन शामिल रहता है और इस तरह संगीत और भाषा सभी प्रस्तुति के अंग होते हैं।
  • विषय
अरस्तु ने त्रासदी और कॉमेडी में मौजूद मानवीय चरित्रों की प्रकृति में अंतर के द्वारा दोनों नाट्य रूपों में हमेशा अंतर किया है। अरस्तु ने पाया कि त्रासदी में गंभीर, महत्वपूर्ण, और सम्मानित लोगों को पात्र बनाया जाता है। दूसरी तरफ कॉमेडी कम मूल्यवान लोगों और मानवीय कमजोरियों तथा त्रुटियों पर केंद्रित रहता है। [7] Aristotle introduces here the influential tripartite division of characters in superior (βελτίονας) to the audience, inferior (χείρονας), or at the same level (τοιούτους).[8][9][10]
  • पद्धति (मेथड)

  • चरित्र (कैरेक्टर)


इन्हें भी देखें


  • पाश्चात्य काव्यशास्त्र


संदर्भ




  1. Aristotle Poetics 1447a13 (1987, 1).


  2. Carlson (1993, 16).


  3. Habib, M.A.R. (2005). A History of Literary Criticism and Theory: From Plato to the Present. Wiley-Blackwell. पृ॰ 60. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-631-23200-1..mw-parser-output cite.citationfont-style:inherit.mw-parser-output qquotes:"""""""'""'".mw-parser-output code.cs1-codecolor:inherit;background:inherit;border:inherit;padding:inherit.mw-parser-output .cs1-lock-free abackground:url("//upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/65/Lock-green.svg/9px-Lock-green.svg.png")no-repeat;background-position:right .1em center.mw-parser-output .cs1-lock-limited a,.mw-parser-output .cs1-lock-registration abackground:url("//upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d6/Lock-gray-alt-2.svg/9px-Lock-gray-alt-2.svg.png")no-repeat;background-position:right .1em center.mw-parser-output .cs1-lock-subscription abackground:url("//upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/aa/Lock-red-alt-2.svg/9px-Lock-red-alt-2.svg.png")no-repeat;background-position:right .1em center.mw-parser-output .cs1-subscription,.mw-parser-output .cs1-registrationcolor:#555.mw-parser-output .cs1-subscription span,.mw-parser-output .cs1-registration spanborder-bottom:1px dotted;cursor:help.mw-parser-output .cs1-hidden-errordisplay:none;font-size:100%.mw-parser-output .cs1-visible-errorfont-size:100%.mw-parser-output .cs1-subscription,.mw-parser-output .cs1-registration,.mw-parser-output .cs1-formatfont-size:95%.mw-parser-output .cs1-kern-left,.mw-parser-output .cs1-kern-wl-leftpadding-left:0.2em.mw-parser-output .cs1-kern-right,.mw-parser-output .cs1-kern-wl-rightpadding-right:0.2em


  4. Janko (1987, xx).


  5. Janko (1987, xxi).


  6. M.D. Petruševski "Pathēmatōn Katharsin ou bien Pragmatōn Systasin?," Ziva antika/Antiquite vivante (Skopje: Societe d'etudes classiques Ziva Antika) 1954। Gregory L. Scott, "Purging the Poetics," Oxford Studies in Ancient Philosophy, Vol. 25, 2003, ed. David Sedley (Oxford: Oxford University Press) pp. 233-63. Claudio William Veloso, "Aristotle's Poetics without Katharsis, Fear, or Pity," Oxford Studies in Ancient Philosophy Vol. 33 (2007), ed. David Sedley (Oxford: Oxford University Press) 2007, pp. 262-265. Marwan Rashed, "Katharsis versus mimèsis: simulation des émotions et définition aristotélicienne de la tragédie," Littérature, No. 182 (publ. Larousse), June, 2016. 60-77. Gregory L. Scott (2016b) ISBN 9780999704929


  7. Halliwell, Stephen (1986). Aristotle's Poetics. पृ॰ 270. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0226313948.


  8. Gregory Michael Sifakis (2001) Aristotle on the function of tragic poetry p. 50


  9. Aristotle, Poetics 1448a, English, original Greek


  10. Northrop Frye (1957). Anatomy of Criticism.







-अरस्तु, काव्य शास्त्र, नाट्यकला, पाश्चात्य काव्यशास्त्र, पुस्तकें

Popular posts from this blog

Can I sign legal documents with a smiley face?Do Legal Documents Require Signing In Standard Pen Colors?Is it possible to legally prohibit someone from linking to specific pages on your website?Do scans of signed documents have the same legal power as the original document?What can I do if I signed an excessively restrictive contract?Can other party sneak in new contract terms via termination notice?How to prove that someone forged my signature on a contract that I was not aware of?In Australia, Is it legal to sign a document as somebody else?making a contract that includes video licenceLease dispute, over email and text messageIf you must include all of the natural language prose in a legal document, or if it can be abstracted outE-signing: legal ramifications of “identifying” a person

Can I redirect output to a log file and background a process at the same time?2019 Community Moderator ElectionUnable to write to file in shell script when running command in backgroundredirect and log script outputhow to properly log the output of a console program that frequently updates “parts” of the screen, resulting in a messy log file?How can I redirect the output of a child process?grep script - output lines at the same time into echoHow to run process in background and get its pid to create log file nameHow to redirect output to a log from expect commandHow to clear a redirect log file content in shell?Log background jobs started in all the manually started shells?Why do `jobs` and `dirs` run in command subsitution, process substitution, pipeline, and background jobs output the same as in original shell?How to redirect output to file to STDOUT?

Word for a person who has no opinion about whether god existsWord for having a definite opinion while simultaneously withholding judgment?What's the opposite of “newcomer? Is ”veteran" OK?What do you call an “atheist” who might believe in an afterlife?What's a word for someone who wants to voice opinions but not have them challenged?Word for someone who dismisses contrary opinions as irrational?Somone who thinks they are overly special/out of the ordinaryIs there a word, phrase or idiom for “a person who is incapable of thinking about the future”?The belief that a god is human-likeA word for a non-famous person/thing you have heard a lot aboutAdjective for a person who enjoys taking care of their appearance