बाणावली अनुक्रम भूगोल जनसांख्यिकी उल्लेखनीय लोग सन्दर्भ दिक्चालन सूचीFalling Rain Genomics, Inc - Benaulim"Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional)"मूलProfessor Froilano de Mello, MD (1887-1955): A short biography of his life and achievementsबढ़ाने मेंसंबढ़ाने मेंसं
गोवा के नगर, कस्बे, और ग्राम
भारतगोवाराज्यदक्षिण गोवा जिलेजनगणना नगरपरशुरामभगवान विष्णुसह्याद्री पर्वतोंभगवान शिवपार्वतीउत्तर कन्न्ड़
बाणावली बाणावली बेनोलिम | |
|---|---|
| नगर | |
| देश | |
| राज्य | गोवा |
| जिला | दक्षिण गोवा |
| ऊँचाई | 1 मी (3 फीट) |
| जनसंख्या (2001) | |
| • कुल | 10,163 |
| भाषाएँ | |
| • आधिकारिक | कोंकणी |
| समय मण्डल | भामास (यूटीसी+5:30) |
बाणावली या बेनोलिम भारत के गोवा राज्य के दक्षिण गोवा जिले में स्थित एक जनगणना नगर है। यह एक समुद्र-तटीय कस्बा है जो मारगाँव के दक्षिण में है।
एक दन्तकथा के अनुसार भगवान परशुराम (भगवान विष्णु के एक अवतार) ने समीप के कोकंण में स्थित सह्याद्री पर्वतों पर से एक तीर (बाण) चलाया जो इस स्थान पर आकर गिरा जिससे इसका नाम बाणावली पड़ा। पुर्तगालियों के आने से पूर्व इसे बाणाहल्ली या बाणावल्ली के नाम से जाना जाता था। पुराने बाणावली में भगवान शिव और पार्वती को समर्पित एक मन्दिर था जिसके खण्डहरनुमा अवशेष अभी भी इस कस्बे में देखा जा सकता है। सोलहवीं सदी में इस मन्दिर के देवों को उत्तर कनारा (वर्तमान उत्तर कन्न्ड़) में स्थित आवेसरा में स्थापित कर दिया गया था।
अनुक्रम
1 भूगोल
2 जनसांख्यिकी
3 उल्लेखनीय लोग
4 सन्दर्भ
भूगोल
बाणावली 15.25°N 73.92°E के निर्देशांकों पर स्थित है।[1] इसकी औसत ऊँचाई 1 मीटर (3 फ़ुट) है।
बाणावली में दो समुद्र-तट हैं, बेनोलिम तट, जो प्रमुख तट है, और वाडी तट, जो कम संकुलित (घिचपिचा) है और बेनोलिम तट से अधिक विकसित है।
जनसांख्यिकी
भारत की 2001 की जनगणना के अनुसार[2], बाणावली की जनसंख्या 10,163 है। कुल जनसंख्या में पुरुष 49%, और महिलाएँ 51% हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर 74% है जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से अधिक है जिसमें से पुरुष साक्षरता दर 78% और महिला साक्षरता दर 71% है। 9% लोग 0-6 वर्ष आयुवर्ग के हैं।
उल्लेखनीय लोग
- फ़्रोइलानो डि मॅलो - एक भारतीय-पुर्तगाली सूक्ष्मजीव-विज्ञानी, चिकित्सा वैज्ञानिक, प्राध्यापक, लेखक और पुर्तगाली की संसद में एक निर्दलीय सांसद।[3]
- सन्त जोसफ़ वाज़ - जो श्रीलंका और कनारा (मंगलौर) में मिशनरी कार्यों में लिप्त थे।
सन्दर्भ
↑ Falling Rain Genomics, Inc - Benaulim (अंग्रेज़ी)
↑ "Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional)". Census Commission of India. मूल से 2004-06-16 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-01..mw-parser-output cite.citationfont-style:inherit.mw-parser-output qquotes:"""""""'""'".mw-parser-output code.cs1-codecolor:inherit;background:inherit;border:inherit;padding:inherit.mw-parser-output .cs1-lock-free abackground:url("//upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/65/Lock-green.svg/9px-Lock-green.svg.png")no-repeat;background-position:right .1em center.mw-parser-output .cs1-lock-limited a,.mw-parser-output .cs1-lock-registration abackground:url("//upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d6/Lock-gray-alt-2.svg/9px-Lock-gray-alt-2.svg.png")no-repeat;background-position:right .1em center.mw-parser-output .cs1-lock-subscription abackground:url("//upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/aa/Lock-red-alt-2.svg/9px-Lock-red-alt-2.svg.png")no-repeat;background-position:right .1em center.mw-parser-output .cs1-subscription,.mw-parser-output .cs1-registrationcolor:#555.mw-parser-output .cs1-subscription span,.mw-parser-output .cs1-registration spanborder-bottom:1px dotted;cursor:help.mw-parser-output .cs1-hidden-errordisplay:none;font-size:100%.mw-parser-output .cs1-visible-errorfont-size:100%.mw-parser-output .cs1-subscription,.mw-parser-output .cs1-registration,.mw-parser-output .cs1-formatfont-size:95%.mw-parser-output .cs1-kern-left,.mw-parser-output .cs1-kern-wl-leftpadding-left:0.2em.mw-parser-output .cs1-kern-right,.mw-parser-output .cs1-kern-wl-rightpadding-right:0.2em
(अंग्रेज़ी)
↑ Professor Froilano de Mello, MD (1887-1955): A short biography of his life and achievements – Goacom.com
यह भारत-सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
यह भूगोल से सम्बंधित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
-और ग्राम, कस्बे, गोवा के नगर